इस्माइलपुर: बाइक से आ रहे मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव घायल, भागलपुर रेफर
सड़क दुर्घटना में घायल युवक को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान भागलपुर के तिलकामांझी निवासी अमर कुमार शर्मा के रूप में हुई है। वह मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) हैं और बाइक से नवगछिया चिकित्सकों व मेडिकल व्यवसायियों से मिलने आ रहे थे।