जिले में 10 से 26 फरवरी तक फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चलेगा। अभियान को सफल बनाने के लिए गुरुवार को प्रखंड जीविका कार्यालय में जीविका दीदियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान बीसीएम विनोद शर्मा और पिरामल फाउंडेशन के प्रखंड समन्वयक नवनीत सिंह ने दीदियों से घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने की अपील की।