हिसार: हिसार में अब तक 167 आवारा कुत्तों का बधियाकरण और टीकाकरण हुआ, 5000 कुत्तों का लक्ष्य
Hisar, Hissar | Nov 3, 2025 हिसार। नगर निगम द्वारा शहर में आवारा कुत्तों के बधियाकरण और टीकाकरण का कार्य तेजी से जारी है। यह अभियान निगम की नियुक्त एजेंसी के माध्यम से शॉल्टर हाउस में चलाया जा रहा है। अतिरिक्त निगमायुक्त डॉ. प्रदीप हुड्डा ने डॉक्टरों की टीम के साथ कार्य का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। अब तक 167 कुत्तों का बधियाकरण और टीकाकरण सफलतापूर्वक पूरा किया गया है।