फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी कस्बे के महरहा रोड बाईपास चौराहे के समीप एक गेस्ट हाउस के निकट सोमवार की रात 8 बजे कार की टक्कर से बाइक सवार युवक उमेश उम्र लगभग 22 वर्ष पुत्र अवधेश निवासी ग्राम भगौला थाना थरियांव जनपद फतेहपुर घायल हो गया। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। युवक अपने बहन के ससुराल कोरसम गांव खिचड़ी का त्यौहार देने जा रहा था।