रफीगंज: रफीगंज में महावीर जयंती पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा, देश में शांति की कामना की गई
रफीगंज शहर में सोमवार अपराह्न 4 बजे महावीर जयंती के अवसर पर जैन समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ शहर के जैन मंदिर से हुआ, जो मुख्य बाजार, टिकट काउंटर, महाराजगंज होते हुए पोस्ट ऑफिस गली तक पहुंची। इसके बाद शोभायात्रा पोस्ट ऑफिस गली से कासमा बस स्टैंड, श्रीनगर पानडुक शीला तक गई, जहां भगवान महावीर का विधि-विधान से पुजा किया गया।