बांधवगढ़: सिद्ध बाबा के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, 108 एम्बुलेंस सेवा पर उठे सवाल
जिला मुख्यालय से शहपुरा मार्ग स्थित एसएच-11 पर सिद्ध बाबा के पास गुरुवार को एक गंभीर सड़क दुर्घटना हो गई। जानकारी के अनुसार उमरिया की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने निगहरी की ओर से आ रही मोटरसाइकिल क्रमांक MP 18 ZF 9630 को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया।