चायल: अंबेडकर जयंती पर क्षेत्र में माल्यार्पण, बच्चों को बांटे गए कापी-पेन, शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब
मंगलवार को धूमधाम से बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में करन चौराहा से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसकी शुरुआत हर रायपुर गांव से हुई। भीम प्रेमियों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर यात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा करन चौराहा स्थित राव पैलेस पहुंची, जहां संचालक शरद कुमार राव द्वारा सभी का स्वागत कर जलपान की व्यवस्था कराई गई।