रीठी: 4 वर्षों बाद प्यास बुझी: पंच बिंजन श्रीवास के प्रयास से रीठी के हनुमान ताल वार्ड में लगा नया हैंडपंप
Rithi, Katni | May 6, 2026 रीठी के हनुमान ताल मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 6 में लंबे समय से जारी पेयजल संकट अब खत्म होता नजर आ रहा है। करीब 4 वर्षों से एक नलकूप खनन के बाद बोरवेल को खाली छोड़ दिया गया था, जबकि उसमें पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध था। जिम्मेदार विभागों की अनदेखी के कारण क्षेत्रवासी भीषण गर्मी में पीने के पानी के लिए संघर्ष कर रहे थे।