अरवल: भदासी पेट्रोल पंप के पास अज्ञात शव बरामद, क्षेत्र में फैली सनसनी
Arwal, Arwal | Jun 27, 2026 भदासी पेट्रोल पंप के समीप शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास शुरू किया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिय।