अकबरपुर: प्रधानमंत्री मोदी के नाम नया रिकॉर्ड, सांसद ने अकबरपुर के प्रसिद्ध कालिका देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर कानपुर देहात में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया।अकबरपुर लोकसभा सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने अकबरपुर कस्बे के प्रसिद्ध कालिका देवी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और हनुमान चालीसा का पाठ किया।