मुरैना नगर: चंबल संभाग ज.जातीय विकास कार्यालय में माकपा नेता का भ्रष्टाचार पर धरना 5वें दिन जारी,ज्ञानोदय स्कूल नियुक्ति पर सवाल।
मुरैना के माकपा नेता श्रीकृष्ण सिंह यादव का भ्रष्टाचार के विरोध में चंबल संभाग जनजातीय विकास कार्यालय में आज धरना पांचवें दिन जारी रहा।यादव ने महाराजपुर के ज्ञानोदय विद्यालय की प्राचार्य पर आरोप लगाया कि अतिथि शिक्षक जीव विज्ञान वर्ग-1 पर नियम विरुद्ध कम अंक वाले की नियुक्ति की गई,जबकि अंक वाले को वंचित किया गया।आरटीआई में अपूर्ण जानकारी देने का आरोप है।