गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय द्वारा मनाये जाने वाला पर्व मुहर्रम हजरत इमाम हसन व इमाम हुसैन की शहादत की याद में शांति व सौहार्द पूर्ण वातावरण में रविवार को 11 बजे संपन्न हो गया। इधर पर्व के दौरान दंडाधिकारी के रूप में बीडियो सुनील कुमार, सीओ आरती भूषण, थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह व अन्य के नेतृत्व में मोहर्रम पर्व को संपन्न कराने को ले गश्ती की गई।