मुज़फ्फरनगर: पुलिस लाइन में एसएसपी अभिषेक सिंह ने बच्चों के साथ मिठाई बांटकर और उपहार देकर मनाई दीपावली
पुलिस लाइन में बृहस्पतिवार की शाम 4:00 बजे के करीब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के द्वारा बच्चों के साथ दीपावली मनाई गई और पुलिस लाइन में रहने वाले बच्चों को उपहार एवं मिठाई देकर खुशी मनाई इस अवसर पर एसएसपी ने कहां की हम सभी को मिलजुल कर दीपावली पर मानना चाहिए, इसीलिए वह अपने परिवार यानी पुलिस लाइन में पहुंचे हैं और उनके साथ दीपावली मनाई है।