मालथोन में 'समरसता संकल्प अभियान' का भव्य शुभारंभ, गुरु रविदास मंदिर में मनाया गया दीपोत्सव
मालथोन। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में मंडल, मालथोन में 'समरसता संकल्प अभियान' का भव्य शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर गुरु रविदास मंदिर में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए समरसता और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के मंदिर में दीप प्रज्वलन, पूजन-अर्चना एवं वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने सैकड़ों दीप प्रज्वलित कर भव्य दीपोत्सव मनाया। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण, दीपों की मनमोहक छटा और जयघोषों से माहौल गुंजायमान रहा।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष श्री अरविंद सिंह लोधी, नगर परिषद उपाध्यक्ष श्री धर्मेंद्र अहिरवार,अहिरवार समाज के अध्यक्ष जी पी अहिरवार एल्डरमैन श्री भीकम अहिरवार, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री जाहर अहिरवार, श्री सिरनाम सिंह तोमर, जिला उपाध्यक्ष श्री पुष्पेंद्र सिंह परिहार, श्री देवेंद्र बुंदेला, श्री जितेंद्र पार्षद, श्री कमलेश पटेल, श्री इरफान खान, श्री गोलू राय, श्री देवेंद्र यादव, श्री भागीरथ अहिरवार, श्री रामसेवक अहिरवार सहित समाज के वरिष्ठजन, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनों ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के समरसता, समानता, सामाजिक सद्भाव और मानव सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया तथा 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे 'समरसता संकल्प अभियान' को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
Bhuppendra Siingh Shyam Tiwari Hemant Khandelwal BJP SC Morcha Madhya Pradesh BJP Madhya Pradesh PMO India
Malthon, Sagar | Jul 30, 2026