आरा: भदवर गांव में प्रेमिका द्वारा फोन कर बुलाए प्रेमी का शव पेड़ से लटका हुआ बरामद
Arrah, Bhojpur | Dec 1, 2024 जिले के चांदी थाना क्षेत्र के भदवर गांव में रविवार की सुबह प्रेमिका द्वारा फोन कर बुलाए प्रेमी का शव पेड़ से लटका हुआ बरामद हुआ है। उसका शव भदवर गांव के खेत में स्थित कनैल के पेड़ से लटका बरामद हुआ है। शव के मिलने से गांव में आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। वहीं परिजन द्वारा प्रेमिका के परिवार वालों पर उसे फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है।