आरा: पियनिया पुल के समीप ऑटो और बाइक के बीच हुई टक्कर में घायल हुआ बाइक सवार व्यक्ति
Arrah, Bhojpur | Nov 30, 2024 पियनिया पुल के समीप ऑटो और बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी व्यक्ति की पहचान चौरी थाना क्षेत्र के दुलमचक गांव के रहने वाले चंद देव शर्मा के रूप में हुई है।