महाराजगंज: कसरावां शारदा नहर पटरी पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो लोग घायल, दोनों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया
10 मई रविवार की रात्रि 10:00 बजे के आसपास दो बाइको की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। दोनों बाइक पर सवार एक युवक एवं एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आसपास के लोगों के द्वारा बछरावां सीएचसी पहुंचाया गया। दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया, परंतु हालत नाजुक देखते हुए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। बाइक सवार किशोर सेहगो से वापस गांव जा रहा था।