मल्हारगढ़: पिपलियामंडी पुलिस ने 9 लाख की एमडी ड्रग व डोडाचूरा सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया
मंदसौर जिले की पिपलियामंडी पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान के तहत कार्रवाई कर 400 ग्राम एमडी ड्रग,10.500 किलोग्राम डोडाचूरा और एक बाइक सहित करीब 9 लाख रुपये का मशरुका जब्त किया, पुलिस ने खजुरी रुंडा निवासी महफुज पिंजारा (19) और सगोरिया निवासी वसीम मंसुरी (20) को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है,