बेरमो: बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र में हादसा, तेज रफ्तार कार ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर, चार लोग गंभीर घायल
Bermo, Bokaro | Apr 30, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक तेज रफ्तार कार ने पुलिस की गश्ती वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। समय लगभग साढ़े पांच बजे बताया गया कि इस हादसे में कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों को भी काफी नुकसान पहुंचा है।