रविवार को करीब 1 बजे माखननगर के ग्राम पंचायत तालकेसरी में विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने मंगल भवन और आंगनवाड़ी निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया और गाँव के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखी। इस अवसर पर विधायक ने स्थानीय ग्रामीणों के बीच लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र भी वितरित किए। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।