सीकर जिले के आंतरोली गांव के पास पिकअप पलटने से 10 लोग घायल हो गए। सोमवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार पिकअप में सवार लोग बलारां के रहने वाले थे जो मकर संक्रांति के मौके पर लक्ष्मणगढ़ से डीजे लेकर जा रहे थे इसी दौरान आंतरोली गांव के पास पिकअप पलट गई।हादसे के बाद सभी घायलों को लक्ष्मणगढ़ के अस्पताल लाया गया जहां से तीन घायलों को सीकर रैफर किया गया है।