विदिशा नगर: आज सुबह बेतवानदी के बडवाले घाट पर नहाने के दौरान55वर्षीय महिला का फिसला पैर,होमगार्डसैनिक ने पानी मे कूदकर बचाई जान
रविवार सुबह 10 बजे बेतवा नदी के बड़ वाले घाट पर नहाने पहुंची, विदिशा के सांची रोड निवासी 55 वर्षीय महिला का घाट पर अचानक पैर फिसल गया, वह गहरे पानी में जाने लगी। उसे देख परिवार के अन्य लोग चीख पुकार करने लगे, घाट पर तैनात होमगार्ड सैनिक दशरथ सिंह ने घटना को देखा और तुरंत पानी में छल्लांग लगाकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।