आलमनगर विधानसभा चुनाव 2025 को मद्देनजर रखते हुए चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आलमनगर मुख्यालय के पानी टंकी पहुंचेंगे। इस दौरान उनके साथ मौके पर मुकेश साहनी, अब्दुल बारी सिद्दीकी, आईपी गुप्ता सहित कई अन्य मौजूद रहेंगे। गंठबंधन पार्टी कार्यकर्ताओं ने आयोजन स्थल का बुधवार को निरीक्षण किया।