नगर परिषद अमानगंज के वार्ड नंबर 6 के रेस्ट हाउस मोहल्ला स्थित हरिजन बस्ती के लोग महीनों से अधूरी सड़क और धूल–कीचड़ की समस्या से जूझ रहे हैं। मीठे पानी की सप्लाई के लिए पाइपलाइन डालने का कार्य शुरू तो हुआ, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी सड़क को दुरुस्त नहीं किया गया।