बेंगाबाद: बेंगाबाद महेशमुंडा रेलवे स्टेशन लेवल होल्डिंग सब वे में सड़क निर्माण कार्य को लेकर पूर्व रेलवे ने आवश्यक सूचना की जारी
बेंगाबाद के महेशमुंडा रेलवे स्टेशन के समीप स्थित लेवल होल्डिंग सब वे में सड़क निर्माण कार्य को लेकर पूर्व रेलवे ने रविवार को 10 बजे आवश्यक सूचना जारी की है। रेलवे के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता मधुपुर द्वारा जारी पत्र के अनुसार 7 जून 2026 की रात 9 बजे से 8 जून 2026 की सुबह 5 बजे तक सड़क निर्माण कार्य किया जाएगा।