ब्यावरा: मंथन: स्कूल की छात्रा प्रज्ञा शाक्यवार का आठवीं में मेरिट में स्थान पाने पर स्कूल द्वारा सम्मान
ब्यावरा शहर के मंथन इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा प्रज्ञा शाक्यवार ने कक्षा आठवीं में जिले में टॉप करते हुए मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया। इस पर बुधवार को स्कूल प्रबंधन के द्वारा दोपहर 1:00 छात्र का ट्रॉफी देकर सम्मान किया गया। इस दौरान डायरेक्टर पीसी गुप्ता, अंकित गुप्ता, प्रिंसिपल जीएल बाथम सहित अन्य उपस्थित रहे।