पीलीभीत: हरदोई ब्रांच नहर पुल के पास मुठभेड़ में तीन बदमाशों के ढेर होने पर बोले एडीजी, आरोपी अन्य देश से ऑपरेट कर रहे थे
हरदोई ब्रांच नहर पुल के पास मुठभेड़ में तीन बदमाशों की मौत हो जाने की घटना पर एडीजी रमित शर्मा ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आरोपी किसी दूसरे देश से ऑपरेट हो रहे थे और इन्होंने बीते दिनों गुरदासपुर की एक पुलिस चौकी पर ग्रेनेड से अटैक किया था।