राजगढ में सर्व समाज विकास मंच के नव-निर्मित कार्यालय का भव्य उद्घाटन सोमवार को महंत संजय नाथ ने मंत्रोच्चारण और पूर्ण विधि-विधान के साथ किया। कार्यक्रम में समाजसेवी एडवोकेट गायत्री पूनिया ने भी महत्वपूर्ण संबोधन देते हुए कहा कि समाज को नशामुक्त बनाने के लिए संस्थान को व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाना चाहिए। उन्होंने युवाओं से नशे के खिलाफ खड़े होने की अपील की।