धरहरा थाना क्षेत्र के औड़ाबगीचा पंचायत अंतर्गत मोहनपुर गांव में मंगलवार की रात करीब 10 बजे मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। एक पक्ष की ओर से शुरू हुई फायरिंग के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। घटना में रामाशीष यादव और झाड़ी यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक अन्य व्यक्ति जख्मी है