पुलिस से आज शाम प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार फरियादी जसवंत आदिवासी उम्र 24 वर्ष निवासी शंकरपुर ने बताया की गांव के ही रहने वाले केतार यादव ने मुझे बेवजह जाति सूचक गालियां दी जब मैंने गाली देने से मना किया तो उसने मेरे साथ मारपीट की और मुझे जान से मारने की धमकी भी दी।