टीकमगढ़ में युवक गजेंद्र सिंह ने सार्वजनिक तौर पर कुशवाहा समाज पर सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी और गाली गलौज किया था । जिससे पूरे प्रदेश का कुशवाहा समाज आहत महसूस कर रहा है । करतूत से पूरे प्रदेश के साथ सतना कुशवाहा संघ सोमवार की दोपहर 1230 बजे एसपी ऑफिस पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और आरोपी गजेंद्र सिंह के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है ।