रामपुर के सिजहटा में दबंगों ने युवक को पीटा, गंभीर घायल युवक सतना जिला अस्पताल में भर्ती
रामपुर के सिजहटा मे दबंग अतुल सिंह भरत सिंह व दादू सिंह ने गांव के पवित्र सोंधिया को डंडों से मारपीट कर दी । गंभीर घायल पवित्र को परिजन एंबुलेंस से सोमवार की सुबह 11 बजे सतना जिला अस्पताल लाकर भर्ती करा दिया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है । मारपीट के पीछे अभी कोई वजह सामने निकल कर नहीं आई है । जिला अस्पताल चौकी पुलिस घायल के परिजन से पूछताछ कर रही है ।