उचेहरा के इचौल में तेज हवा बारिश से सड़क का भारी भरकम पेड़ गिर गया, जिसमें 8 वर्षीय बच्ची रिया कुशवाहा दबाकर गंभीर घायल हो गई । चीख पुकार होने पर ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर पेड़ में दबी बच्ची रिया को निकाला और उचेहरा अस्पताल ले गए । प्राथमिक ईलाज के बाद हालत नाजुक होने से रविवार की रात 10 बजे सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है ।