हनुमान नगर नई बस्ती में घर के दरवाजे में कचरा फेंकने का विरोध करने पर दबंग राजेश गुप्ता और रवि गुप्ता ने घर में घुसकर बुजुर्ग दंपत्ति कमलेश तिवारी और प्रभा तिवारी के साथ मारपीट कर दी । घायल बुजुर्ग दंपति दबंगों के खिलाफ रविवार की शाम 5 बजे मारपीट की नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी । पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच तफ्तीश कर रही है ।