राजनगर में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुड्डू चौहान शनिवार की शाम 6:00 बजे रोजा इफ्तार कार्यक्रम में सम्मिलित हुए इस दौरान उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों को पवित्र रमजान माह की बधाई देते हुए उनका हाल-चाल जाना और सभी के साथ बैठकर के रोजा इफ्तार किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी के साथ मुस्लिम समाज के लोग और नगरवासी सम्मिलित रहे।