बक्सर: BPSC टीआरई-3 के सफल शिक्षक अभ्यर्थियों को बुनियादी विद्यालय परिसर में नियुक्ति पत्र व विद्यालय आवंटित किए गए
Buxar, Buxar | May 13, 2025 नगर के बुनियादी विद्यालय परिसर में मंगलवार को बीपीएससी टीआरई-3 के तहत जिले के सफल प्रतिभागियों को नियुक्ति पत्र मंगलवार को अपराहन एक बजे से वितरित किया गया. नियुक्ति पत्र का वितरण दो दिनों में पूरा किया जाएगा. पहले दिन एक से आठवीं तक के अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया. वहीं बुधवार को शेष 9वीं से 12वीं तक के शिक्षक की नियुक्ति पत्र बांटा जाएगा.