सीतापुर: बगहिया के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली सड़क पर अनियंत्रित होकर पलटी, चालक की हुई दर्दनाक मौत
जनपद के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के बगहिया गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली सड़क पर बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर ट्राली के नीचे तब जाने से बुरी तरह से जख्मी हुआ उसकी मौत हो गई मामले में मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर सीतापुर भेज कर पोस्टमार्टम कराया है।