अनूपपुर: जिले में हाथियों का उत्पात जारी, दो दिनों में कई गांवों में मचाई तबाही, एक हाथी छत्तीसगढ़ पहुंचा
जिले के अनूपपुर और जैतहरी क्षेत्र में हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। तीन हाथियों का दल खांड़ा, भोलगढ़ और भगतबांध क्षेत्र में घूमते हुए कई किसानों के खेतों, बाड़ियों और मकानों को नुकसान पहुंचा रहा है। वहीं एक अकेला नर हाथी पड़रिया, धनगवां, कुसुमहाई, कुकुरगोंड़ा सहित कई गांवों में तोड़फोड़ और फसलों को नुकसान पहुंचाने के बाद शनिवार को छत्तीसगढ़ पहुंच गया ।