देहरादून: मसूरी-देहरादून मार्ग पर दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, दो लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
मसूरी-देहरादून मार्ग पर भट्टा गांव के नजदीक दो कारों में आमने-सामने की भिड़ंत होने से दोनों कार बूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें 108 एंबुलेंस से दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।