हरदा: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप: हरदा के पंचायत सचिव पर केस दर्ज, आरोपी फरार।
Harda, Harda | Jun 27, 2026 हरदा जिले के एक पंचायत सचिव पर जबलपुर की एक विवाहित महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने ग्राम कमताड़ा निवासी एवं वर्तमान में ग्राम पंचायत धनवाड़ा के सचिव हेमंत सिंह राजपूत के खिलाफ बीएनएस की धारा 69 और 351(ए) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी तलाश जारी है।