बदायूं: वन कोटा गांव के निकट ईरिक्शा पलटने से पति-पत्नी हुए घायल
Budaun, Budaun | Jun 13, 2026 बदायूं के थाना मूसाझाग क्षेत्र के तालगांव के रहने वाले 38 वर्षीय अय्यूब पुत्र विकार उनकी पत्नी मोनी ई-रिक्शा से अपने रिश्तेदारी में जा रहे थे कि थाना वजीरगंज क्षेत्र के वन कोटा गांव के निकट ईरिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें अय्यूब और उनकी पत्नी मोनी गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।