लोहरदगा: लोहरदगा में जिला विद्युत समिति की बैठक, उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने जुलाई तक शत-प्रतिशत विद्युतीकरण के दिए निर्देश।
लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में शनिवार दोपहर 12 बजे जिला विद्युत समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्युत विभाग की प्रमुख योजनाओं मुख्यमंत्री उज्ज्वल झारखंड योजना एवं संशोधित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) की प्रगति की समीक्षा की गई।