झाझा: झाझा बस स्टैंड चौक से खलासी मुहल्ला तक मुख्य सड़क निर्माण से पहले शुरू हुआ सर्वे कार्य
Jhajha, Jamui | Jun 22, 2025 झाझा बस स्टैंड चौक से खलासी मुहल्ला तक की जर्जर मुख्य सड़क के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। निर्माण से पहले बुडको की टीम ने नगर परिषद ईओ डॉ. जनार्दन प्रसाद वर्मा, उपमुख्य पार्षद विपिन कुमार व वार्ड प्रतिनिधियों के साथ सड़क का सर्वे किया। करीब दो किलोमीटर लंबी इस सड़क की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी दिक्कत होती है, खा