झाझा: झाझा नगर क्षेत्र के स्टेशन चौक स्थित मां मनोकामना दुर्गा मंदिर में आयोजित दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का समापन हुआ
Jhajha, Jamui | Jun 22, 2025 स्टेशन चौक स्थित मां मनोकामना दुर्गा मंदिर में आयोजित दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का समापन रविवार दोपहर 12 बजे हवन-पूजन के साथ संपन्न हुआ। शनिवार से प्रारंभ हुए अष्टयाम सह हरे कृष्ण हरे रामा हरिकीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भक्ति में लीन होकर भगवान का नाम संकीर्तन किया। रविवार की सुबह से ही मंदिर परिसर में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की