मौदहा: बसवारी गांव में ट्रक की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल
गुरुवार एक रफ्तार ट्रक और बाइक में आमने सामने जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़ गए। मामला मुस्करा थाना क्षेत्र के बसवारी गांव का है, जहां गांव के मुख्य स्टैंड पर नोएडा से आ रहे मोटरसाइकिलों से भरे एक ट्राला ने बाइक सवारों को सीधी टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।