चौरी चौरा थाना क्षेत्र शत्रुघ्नपुर पासी टोला निवासी जय गोविंद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मैं अपने गांव के टावर पर मौजूद था तभी अपनी मोटर साइकिल टावर के परिसर में खड़ी कर दी रात में जब टावर पर बने रुम से बाहर आया तो देखा कि मोटर साइकिल उक्त जगह पर नहीं है काफी खोजबीन किया लेकिन बाइक का पता नहीं चला। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच कर रही है।