मऊरानीपुर: गरौठा रोड पर ट्रांसफार्मर में भड़की भीषण आग, आग का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
मऊरानीपुर के गरौठा रोड स्थित दूरसंचार विभाग के सामने लगे विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें काफी ऊंचाई तक पहुंच गईं। सूचना पर विद्युत आपूर्ति बंद कराई गई, लेकिन फायर बिग्रेड देर से पहुंची। तब तक ट्रांसफार्मर और केबिल जल चुके थे। घटना का वीडियो शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।