सदर: शिवकुटी में दो प्रतियोगी छात्र गंगा में डूबे, कल से चल रहा है रेस्क्यू, अभी तक नहीं मिला शव
Sadar, Allahabad | May 3, 2026
प्रयागराज के शिवकुटी में दो प्रतियोगी छात्र गंगा में समा गए शनिवार शाम गंगा स्नान के दौरान दो प्रतियोगी छात्र जब स्नान करने उतरे तो गहरे पानी में अपने को संभाल न सके एक को बचाने के चक्कर में दूसरा भी डूब गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। देर रात तक पुलिस और जल पुलिस की टीम दोनों की तलाश में जुटी रही, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका।