गोपालगंज: समाहरणालय सभाकक्ष में तकनीकी विभागों की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश,
गोपालगंज। जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में शनिवार को दोपहर 3 बजे समाहरणालय सभाकक्ष में तकनीकी विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क निर्माण, ग्रामीण कार्य, पेयजल आपूर्ति, जल निकासी एवं अन्य विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम ने सभी कार्यपालक अभियंताओं से विभागवार योजनाओं की जानकारी लेते हुए लंबित एवं धीमी गति से चल र