सिरोंज: 5000 की इनामी महिला आरोपी सिरोंज पुलिस की गिरफ्त में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
₹5,000 की उद्घोषित इनामी महिला आरोपी सिरोंज पुलिस की गिरफ्त में, बैंक से चोरी गए ₹1.11 लाख बरामद पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में सिरोंज पुलिस ने बैंक परिसर में हुई नगदी चोरी के मामले का सफल खुलासा करते हुए ₹5,000 की उद्घोषित इनामी महिला आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गई ₹1,11,000 की संपूर्ण राशि बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।